आज सोमवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः
मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हें। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है। रहन-सहन कष्टदायी रहेगा। यात्रा पर जा सकते हैं।
वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को
वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज सम्पत्ति के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों से मान-सम्मान मेें वृद्धि होगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।
मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं।
मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज आत्मविश्वास से तो लबरेज रहेंगे। लेकिन आलस्य में वृद्धि होगी। परिवार में मान-सम्मान रहेगा। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा।
कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को
कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी।
सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं।
सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज मन अशांत रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। खर्चों में वृद्धि होगी।
कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि
कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज मीठे खानपान की अधिकता रहेगी। मन में शांति एवं प्रसन्नता का प्रभाव रहेगा। लेकिन मन में नकरात्मक विचारों का प्रभाव भी रहेगा।
तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को
तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज संतान से वैचारिक मतभेद रहेगे। क्रोध की अधिकता रहेगी। पिता को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। आय में व्यवधान आ सकते हैं।
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है।
वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज परिवार के साथ यात्रा-देशाटन के लिए जा सकते हैं। धैर्यशीलता में कमी आएगी। माता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है।
धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है।
धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज नौकरी में परिवर्तन के साथ तरक्की के योग बन रहे हैं। आलस्य की अधिकता रहेगी। किसी सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं।
मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को
मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज नौकरी में कार्यखेत्र में परिवर्तन की संभावना बन रही हैं। धार्मिक कार्यों में सम्मान की प्राप्ति होगी। परिश्रम की अधिकता रहेगी।
कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को
कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आएंगे। मित्रों के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं।
मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। परिवार में जिम्मेदारी बढ़ेंगी। नौकरी में विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।