आज सोमवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः
मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज धैर्यशीलता में कमी रहेगी। परिवार की समस्या परेशान कर सकती है। धार्मिक कार्यौं में व्यस्तता बढ़ेगी। खर्च बढ़ेंगे।
वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को
वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज सम्पत्ति के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। पिात से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। लेखनादि बौद्धिक कार्यों से धनार्जन हो सकता है।
मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं।
मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज मन में शांति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।
कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को
कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मन अशांत रहेगा। भाइयों के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। रहन-सहन में असहज रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं।
सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। नौकरी में इच्छा विरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। आय में वृद्धि होगी।
कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि
कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी।
तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को
तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है।
वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। राजनैतिक महत्वाकांक्षा में वृद्धि होगी। यात्रा पर जाना हो सकता है।
धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है।
धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज मानसिक शांति रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।
मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को
मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। लेकिन जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।
कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को
कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मानसिक शांति रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। आय में वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं।
मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं।
मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज संतान सुख में वृद्धि होगी। परिवार के साथ यात्रा पर जाना हो सकता है। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। आय में वृद्धि होगी।