आज शनिवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः
मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज परिवार की समस्या परेशान करेंगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन कष्टदायी हो सकता है।
वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को
वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन मन में असंतोष भी रहेगा। माता से धन प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।
मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं।
मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से मान-सम्मान में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। शासन, सत्ता का सहयेाग मिलेगा।
कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को
कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। मित्रों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे।
सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं।
सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज मानसिक परेशानियां बढ़ेंगी। नौकरी में स्थान-परिवर्तन की संभावना बन रही है। रहन-सहन में असहज रहेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा।
कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि
कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज आत्मसंयत रहें। अनियोजित खर्च भी बढ़ेंगे। क्रोध के अतिरेक से बचें। भाइयों के सहयोग से आय में वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं।
तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को
तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज वाणी में कठोरता का भाव रहेगा। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे।
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है।
वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। परिवार के दायित्वों की पूर्ति होगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है।
धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज भाइयों का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से आय वृद्धि के साधन बनेंगे। परिवार में सुख-शांति रहेगी।
मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को
मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। लेकिन आय में वृद्धि होगी। स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही है।
कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को
कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक संगीत के कार्यक्रम हो सकते हैं। जिम्मेदारियां में वृद्धि होगी। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है।
मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं।
मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज आत्मसंयत रहें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें।