आज बृहस्पतिवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः
मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज जीवन साथी से नोकझोंक हो सकती है। भवन सुख का विस्तार होगा। नौकरी में इच्छा विरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।
वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज परिवार के साथ यात्रा-देशाटन के लिए जा सकते हैं। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी।
मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं।
मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज मन परेशान रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। परिवार की समस्या परेशान कर सकती है।
कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को
कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लेकिन आरामतलबी बढ़ेगी। माता से वैचारिक मतभेद रहेंगे। जीवन साथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।
सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं।
सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज किसी अज्ञात भय से परेशान कर सकते हैं। परिश्रम की अधिकता रहेगी। नौकरी में इच्छा विरुद्ध कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है।
कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि
कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज वाणी में सौम्यता रहेगी। भाइयों के सहयोग से आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं। कुटुम्ब-परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा।
तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को
तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज मानसिक शांति रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। भवन के सौंदर्यीकरण के कार्य होंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है।
वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज बातचीत में संयत रहें। वाणी में कठोरता के भाव रहेंगे। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। घर में धार्मिक संगीत के कार्यक्रम हो सकते हैं। लेकिन मन अशांत भी रहेगा। परिवार के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा हो सकती हे।
धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है।
धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज आत्म संयत रहें। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। क्रोध के अतिरेक से बचें। सम्पत्ति के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। संतान सुख में वृद्धि होगी।
मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को
मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज भाइयों के सहयोग से किसी धार्मिक स्थान के निर्माण में सहयोग कर सकते हैं। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। लेेकिन बातचीत में संयत रहें।
कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को
कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे, लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी।
मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं।
मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज कुछ पुराने मित्रों से संपर्क बनेंगे। लेकिन बातचीत में संयत रहें। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। जीवनसाथी से नोकझोंक हो सकता है। माता-पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन कष्टदायी रहेगा।