सिंगर मीका सिंह पर लगा छेड़छाड़ का आरोप ,दर्ज हुई एफआईआर

Update: 2016-07-06 09:31 GMT
एक मॉडल ने सिंगर मीका सिंह के खिलाफ छेड़खानी और मारपीट का आरोप लगाया है। महिला ने वर्सोवा पुलिस थाने में मीका के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। उसका आरोप है कि मीका ने उसके साथ बदतमीजी करते हुए उसे चोट पहुंचाने की भी कोशिश की। वहीं, मीका ने इन आरोपों से इनकार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मीका सिंह पर आईपीसी की धारा 354 (महिलाओं के शील भंग), 323 (चोट पहुंचाने) और 504 (आपराधिक धमकी) के तहत केस दर्ज किया गया है. फैशन डिजाइनर मीका की परिचित बताई जाती हैं.

महिला का आरोप है कि मीका सिंह ने उसके साथ बदतमीजी की और चोट पहुंचाने की भी कोशिश की. हालांकि मीका सिंह ने अपने ऊपर लगे इन आरोपों को गलत बताया है. उन्होंने कहा कि महिल ने मुझसे पांच करोड़ रूपए की मांग की और नहीं देने पर केस करने की धमकी दी. ये मुझे फंसाने की साजिश है. इस संबंध में मैंने भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

Similar News