आलिया ने किया खुलासा, कौन है पति और कौन ब्वॉयफ्रेंड!

Update: 2016-07-10 10:15 GMT
मुंबई: फिल्म 'उड़ता पंजाब' में अपने अभिनय के लिए जमकर सुर्खियां बटोरनें वाली आलिया भट्ट ने एक इंटरव्यू के दौरान कई बातें साझा की। उन्होंने एक्टिंग को अपना पति तो सिंगिंग को अपना ब्वॉयफ्रेंड बताया है।

आलिया ने बताया कि एक्टिंग उनके लिए जिंदगी में दूर तक जाने वाली कमिटमेंट और सिंगिंग एक ऐसी चीज है जो मुझे बेहद पसंद है। लेकिन मैं नहीं जानती कि मैं इसे अपनी जिंदगी कहां तक साथ ले जाउंगी। इसी कारण से आलिया ने एक्टिंग को पति और सिंगिंग को ब्वॉयफ्रेंड कहा।

आलिया ने कहा कि वह हॉलीवुड में भी काम करना चाहती हैं। हॉलीवुड एक ऐसा मुकाम है जहां आप जरूर एक बार हाथ आजमाना चाहेंगे। सिंगिग और एक्टिंग के अलावा आलिया भट्ट ने कहा कि वह हॉलीवुड, लॉलीवुड, टॉलीवुड, नॉलीवुड में हाथ आजमाना चाहेंगी

आलिया ने कहा कि वह एक्ट्रेस जेनिफर लॉरेंस जैसे किरदार करना चाहेंगी खासकर उनकी फिल्म सिल्वर लाइनिंग प्लेबुक जैसा।

Similar News