'संदीप और पिंकी फरार' में फिर इश्क लड़ाएंगे अर्जुन और परिणीति चोपड़ा
फिल्म को लेकर अर्जुन कपूर का कहना है, 'यशराज के साथ वापस आकर अच्छा लग रहा है। दिबाकर बैनर्जी सबसे अच्छे निर्देशकों में से एक हैं।;
मुंबई : अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'इश्कजादे' को लोगों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म के बाद फैंस इनकी जोड़ी को देखने के लिए काफी बेताब दिख रहे है। खबरों के मुताबिक दोनों दिबाकर बनर्जी की आने वाली फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' में नजर आ सकते है।
Photo : Yash Raj Films
Photo : Yash Raj Films
इस फिल्म में अर्जुन और परिणीति एक दम अलग किरदार में नजर आएंगे। मी़डिया रिर्पोट्स के मुताबिक फिल्म में वे एक दूसरे पर भरोसा नहीं करते है और बात बात पर एक दूसरे पर संदेह करते है।
वहीं दिबाकर ने इस फिल्म के बारे में बताया कि यह मेरी पहली फिल्म है मैं जिसमें में दो ऐसे शख्सों की कहानी दिखाने वाला हूँ जो एक दूसरे के लिए खड़े नहीं हो सकते है लेकिन एक दूसरे के बिना रह भी नहीं सकते है। इसमें दोनों ऐसे लड़के-लड़की का किरदार निभाएंगे जिनका मिजाज एक-दूसरे से एकदम अलग है। दोनों को जो चीज मिलाती है वो है एक-दूसरे के लिए उनका संदेह और नफरत। अर्जुन और परिणीति दिबाकर बैनर्जी के साथ पहली बार काम करने को लेकर काफी उत्साहित हैं।
फिल्म को लेकर अर्जुन कपूर का कहना है, 'यशराज के साथ वापस आकर अच्छा लग रहा है। दिबाकर बैनर्जी सबसे अच्छे निर्देशकों में से एक हैं। मैं दिबाकर और परिणीति के साथ फरार होने के लिए फुली तैयार और एक्साइटेड हूं।'
वहीं, परिणीति ने कहा है कि 'इशकजादे' के बाद वो और अर्जुन दिबाकर के साथ काम करने का सपना देखते थे। 'उनकी फिल्में काफी अलग होती हैं और लोगों के मन में अपनी छाप छोड़ जाती हैं। मैं इस फिल्म के लिए पूरी तरह से तैयार हूं।' दिबाकर बैनर्जी की ये यशराज के साथ तीसरी फिल्म होगी।