नई दिल्ली: कभी बॉलीवुड पर राज करने वाली अभिनेत्री ममता कुलकर्णी 16 साल बाद पहली बार दुनिया के सामने आई हैं। बॉलीवुड व अंडरवर्ल्ड को लेकर ममता कुलकर्णी ने कई बड़े खुलासे किए। उसने कहा कि न तो ड्रग स्मगलर विक्की से उसकी शादी हुई है और न ही वह किसी ड्रग माफिया से जुड़ी है। दो हजार करोड़ रुपए के ड्रग्स रैकेट केस में घिरीं ममता ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है।
उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया कि उन्होंने 12 साल से सेक्स नहीं किया। ममता ने कहा कि 12 साल तक वह अध्यात्म में रही और जो आदमी अध्यात्म की राह पकड़ लेता है उसे सेक्स करने की इच्छा नहीं होती है।
ममता ने यहां तक कहा कि विकी तो फरिश्ता है उसके बारे में ना जाने कैसे दुनिया वाले ये बातें करते हैं, वो ड्रग्स नहीं बेचता। अगर वो ऐसा करता तो मैं खुद उसे मार डालती। मेरे बैंक खाते में मात्र 25 लाख रुपए ही हैं। अगर मैंने 2 हजार करोड़ की ड्रग डीलिंग की होती तो मेरे अकाउंट में सिर्फ इतने ही पैसे होते क्या। मुझे अब किसी चीज की मोह माया नहीं है। मैं जैसी हूं वैसी ही खुश हैं।