नवजोत सिंह सिद्धू छोड़ेंगे 'द कपिल शर्मा शो', जानिए क्या है वजह

Update: 2016-07-22 07:08 GMT
मुंबई: नवजोत सिंह सिद्धू की टीवी पर पापुलर कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' से जल्द ही विदाई हो सकती है, दरअशल नवजोत सिंह सिद्धू और कपिल शर्मा की बॉन्डिंग 'द ग्रेट इंडियन लॉफ्टर चैलेंज' के दौरान बनी थी, जो की अब तक बरकरार है, लेकिन बीजेपी के खिलाफ सिद्धू के बगावती तेवर से दोनों के रिश्ते में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। मीडिया रिपोर्टस में ये दावा किया गया है की पापुलर कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' में से नवजोत सिंह सिद्धू
की जल्द ही छुट्टी हो सकती है।

चर्चा है कि नवजोत सिंह सिद्धू को कपिल के शो से बाय बाय करने की योजना बनाई जा रही है। क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू लंबे समय से कपिल शर्मा के कॉमेडी शो का हिस्सा बने हुए है। कॉमेडियन कपिल शर्मा लोगों को हंसाकर जितना लोकप्रिय हुए हैं, उससे कई गुना ज्यादा नवजोत सिंह सिद्धू के ठहाके से वो लोकप्रिय हुए हैं। अगर सिद्धू कपिल का शो छोड़ते हैं तो ये खबर कॉ़मेडियन के लिए काफी बुरी साबित हो सकती है क्योंकि सिद्धू 'द कपिल शर्मा शो' की टीम का अहम हिस्सा हैं और शो में उनके बीच-बीच में किए गए कमेंट और ठोको ताली लोगों की हंसी छुड़ा देते हैं। यही वजह है कि द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज शो से शुरू हुआ कपिल और सिद्धू के बीच एक रिश्ता आज 'द कपिल शर्मा शो' तक कायम है।

नवजोत सिद्धू ने भाजपा पार्टी से अपना बरसों पूराना नाता एक झटके में तोड़ दिया, ठीक उसी तरह कपिल ने भी शो से सिद्धू को बाहर का रास्ता दिखाकर नाता तोडऩे का मन बना लिया है। खबरों के मुताबिक AAP पार्टी जॉइन करने के बाद सिद्धू को बड़ी जिम्मेदारी मिलने की उम्मीद है। AAP पार्टी जॉइन करने के बाद सिद्धू कपिल का शो छोड़ सकते हैं। नवजोत सिंह अगर आम आदमी पार्टी ज्वाइन करते हैं तो पार्टी उन्हें सीएम कैंडिडेट भी बना सकती है। यदि ऐसा होता है, तो सिद्धू की राजनीति में पूरी तरह से सक्रिय हो जाएंगे और वह शो को वक्त नहीं दे पाएंगे।

हालांकि इस बारे में न तो सिद्धू ने और ना ही कपिल ने किसी तरह की कोई पुष्टि की है, लेकिन यदि वाकई ऐसे होता है, तो जैसे नवजोत सिद्धू के जाने से बीजेपी को जितना नुकसान होगा, उससे कई गुना ज्यादा नुकसान कपिल के शो का हो सकता है। क्युकी पंजाब में बीजेपी को सिद्धू के लिए कोई ऑप्शन मिल भी जाए, लेकिन कपिल को अपने शो के लिए सिद्धू की जगह किसी और के बारे में सोचना मुश्किल है।

Similar News