आखिर क्यों शॉपिंग करने गए ऋषि कपूर को आया गुस्सा!

Update: 2016-06-29 14:00 GMT
नई दिल्ली: पिछले दिनों अभिनेता ऋषि कपूर 'ज़ारा' के स्टोर में शॉपिंग करने गए। वहां उन्होंने ऑफर में लगी कटी-फटी जींस और टॉप देखे। देखते ही उन्हें गुस्सा आ गया।

अपने गुस्से को ट्विटर पर जाहिर करते हुए उन्होंने लिखा, ' दो खरीदो और साथ में मुफ्त में पाओ एक भीख मांगने का कटोरा।'


दरअसल, ऋषि आज के ज़माने का फैशन नहीं समझ पाए। उन्हें जानकर आश्चर्य होगा कि लोग ऐसे कपड़े खरीदते भी हैं और पहनते भी हैं, वो भी कटोरे के बिना।

अभी ये पता नहीं चला है कि ऋषि किसके साथ या किसके लिए शॉपिंग कर रहे थे। लेकिन ट्विटर पर वे हमेशा कुछ न कुछ ऐसा लेकर आते हैं जो उनके फॉलोवर्स को खूब पसंद आते हैं। हालांकि कई बार उनके जोक्स लोगों को पसंद नहीं आते जैसे इस बार उन्हें ज़ारा के फैशन समझ नहीं आया।

63 वर्षीय ऋषि कपूर को आखिरी बार कपूर एंड सन्स में देखा गया था।  उनके पिछले हफ्ते के ट्वीट को मानें तो इन दिनों वे नई फिल्मों के स्क्रिप्ट पढ़ रहे हैं।

Similar News