सलमान खान: 'सुल्तान' की शूटिंग के बाद रेप पीड़िता जैसी होती थी हालत, महिला आयोग ने मांगा जवाब

Update: 2016-06-21 09:00 GMT
नई दिल्ली: सुपरस्टार सलमान खान ने 'सुल्तान' की शूटिंग को लेकर एक विवादास्पद बयान दिया है। रिलीज से पहले बॉलीवुड की एक लीडिंग वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में सलमान खान ने अपनी आने वाली फिल्म 'सुल्तान' को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिस पर सोमवार शाम से ही विवाद हो रहा है। इस दबंग स्टार की जमकर आलोचना हो रही है।

सलमान खान ने कहा है कि सुल्तान की शूटिंग के बाद वो बलात्कार की शिकार महिला की तरह महसूस करते थे। वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में सलमान ने कहा है, "जब मैं शूटिंग के बाद रिंग से बाहर आया करता था, मुझे रेप की शिकार महिला जैसा महसूस होता था… मैं सीधा चल भी नहीं पाता था."

दरअशल में, जब सलमान खान से इंटरव्यू में पूछा गया कि 'सुल्तान' में पहलवान के किरदार को करना कितना मुश्किल था? जिस पर उनका जवाब था, "शूटिंग के दौरान उन 6 घंटो में उठाने का काम काफी करना होता था, जो मेरे लिए काफी मुश्किल था क्योंकि किसी को उठा रहा हूं तो 120 किलो के शख्स को 10 बार 10 एंगल से उठाना होता था, फिर जमीन पर फेंकना होता था। हकीकत में जब होता है तो रिंग में ऐसा नहीं होता है। जब शूट के बाद रिंग से बाहर जाता था तो मुझे
रेप की शिकार महिला
जैसा महसूस करता था, मैं सीधा नहीं चल पाता था। मैं खाना खाता और फिर ट्रेनिंग के लिए चला जाता।"

सलमान खान के महिलाओं पर दिए गए आपत्तिजनक बयान पर राष्‍ट्रीय महिला आयोग (NCW) की अध्यक्ष ललिता कुमार मंगलम ने कहा कि आयोग की ओर से सलामन को चिट्ठी लिखी गई है। इसमें पूछा गया है कि उन्होंने ऐसा बयान क्यों दिया। अगर NCW उनके जवाब से संतुष्टि‍ नहीं मिलती है तो आगे समन भी जारी किया जा सकता है। कमीशन ने सलमान खान को माफी मांगने के लिए 7 दिन का समय दिया है।

सलीम खान ने सलमान का बचाव करते हुए कहा कि 'सलमान ने ऐसा किसी गलत इरादे से नहीं कहा था। उन्होंने बातचीत में ऐसा कह दिया था'।

सलमान खान के इस बयान की बीजेपी नेता शायना एनसी ने कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि सलमान को इस बयान पर माफी मांगनी चाहिए।


राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व सदस्य शमीना शफीक ने कहा कि यह बहुत ही शर्मनाक बयान है। सलमान को माफी मांगनी चाहिए। वह अपना बयान वापस लें, क्योंकि उनके बयान को लाखों लोग फॉलो कर सकते हैं।

Similar News