सनी लियोनी का कहना है कि अभी फिल्मों में काम करने का मतलब यह नहीं है कि वह हमेशा फिल्मों में काम करती रहेंगी। अडल्ट फिल्मों की अभिनेत्री सनी लियोनी साल 2011 में रियलिटी शो बिग बॉस सीजन पांच के जरिये भारत आईं और साल 2012 में वह अपनी पहली फिल्म 'जिस्म 2' में नजर आईं।सनी को लगता है कि मनोरंजन उद्योग में काम करने वाले प्रत्येक व्यक्त को वहां से निकल कर अन्य क्षेत्रों में भी काम करना चाहिए। उन्होंने प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया को बताया मैं हमेशा फिल्मों में काम नही करूंगी।
लियोनी ने कहा कि अगर आप एक कारोबारी व्यक्ति या मनोरंजन से जुड़े व्यक्ति के तौर पर सफल होना चाहते हैं तो आपको हर संभव तरीका खोजना होगा। उन्होंने कहा मेरे लिए फिल्मों का सिलसिला हमेशा जारी नहीं रहेगा। अंत होगा। लेकिन सवाल भी है कि इसके बाद क्या।
गौरतलब है कि 'जिस्म 2' के बाद सनी लियोनी ने 'जैकपॉट', 'रागिनी एमएमएस 2' और 'एक पहेली लीला' जैसी कई फिल्मों में काम किया। शाहरुख खान की आने वाली फिल्म 'रईस' के लिए हाल ही में सनी लियोनी ने में एक आइटम सॉन्ग की शूटिंग भी की है। उसके बाद आये फैसले से सभी चौंक गये है।