सुपरस्टार 'रजनीकांत' को हाजी मस्तान के बेटे ने दी धमकी

Update: 2017-05-13 13:36 GMT
मुंबई : साउथ सुपरस्टार 'रजनीकांत' को कभी मुंबई के डॉन रहे हाजी मस्तान के मुंहबोले बेटे सुंदर शेखर से धमकी मिली है। उसने कहा है, 'हाजी मस्तान के ऊपर फिल्म बना रहे हैं तो ठीक है, लेकिन अगर उन्होंने हाजी मस्तान को नकारात्मक भूमिका में दिखाया तो वो रजनीकांत को छोड़ेंगे नहीं।'

दरअशल सुंदर शेखर को पता चला है कि रजनीकांत एक फिल्म में डॉन का रोल निभा रहे हैं जो 1926 से 1994 के बीच जीवित रहा था। बताया जा रहा है कि यह हाजी मस्तान के जीवन पर आधारित है। सुंदर को इस बात पर आपत्ति है कि हाजी मस्तान को इस फिल्म में 'स्मगलर और अंडरवर्ल्ड डॉन' के रूप में दिखाया जाएगा।

सुंदर शेखर ने रजनीकांत को एक लीगल नोटिस भेजकर ये संदेश पहुंचाया है। नोटिस में लिखा गया है कि आप हाजी मस्तान पर 'गॉडफादर' फिल्म बना रहे हैं। लेकिन ध्यान रहे कि इस फिल्म के जरिए आप उनकी छवि खराब ना करें। आप मेरे गॉडफादर और एक प्रसिद्ध राष्ट्रीय राजनीतिक नेता को 'तस्कर और अंडरवर्ल्ड डॉन' के रूप में चित्रित कर रहे हैं जो स्वीकार्य नहीं है। मैं अपने गॉडफादर को इस तरह से गलत पेश करने का दृढ़तापूर्वक विरोध करता हूं।

सुन्दर शेख का कहना है कि हाजी मस्तान को कोर्ट ने भी दोषी नहीं ठहराया है। उन्होंने एक राजनीतिक पार्टी बनाई थी जो आज भी है। पार्टी के कार्यकर्ताओं में भी इस बात को लेकर गुस्सा है। बताया जा रहा है कि सुंदर ने चेतावनी दी है कि यदि हाजी मस्तान को गलत तरीके से पेश किया गया तो परिणाम भुगतने होंगे।

Similar News