सरकार का तोहफा कई दवाओं के दाम 25प्रतिशत तक कम

Update: 2016-06-07 07:18 GMT
अब कैंसर, मधुमेह, विषाणु संक्रमण और ब्लड प्रेशर से संबंधित 56 महत्त्वपूर्ण दवाओं की कीमतों की सीमा सरकार की ओर से तय कर दी गई है। इससे दवाओं की कीमतों में करीब 25 फीसदी तक की गिरावट की उम्मीद है`हालांकि औषधि कीमत नियामक राष्ट्रिय औषधि कीमत प्राधिकरण ने ग्लूकोज और सोडियम क्लोराइड इंजेक्शन जैसे नसों में दिए जाने वाले फ्लूड के छोटी मात्रा के पैक की कीमतों में वृद्धि की है | 
इसके लिए राष्ट्रीय औषधि कीमत निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने 56 ड्रग फॉर्म्यूलेशन को प्राइस सीलिंग के दायरे में लाने के संबंध में अधिसूचना जारी की है। इसके दायरे में एबॉट हेल्थकेयर, सिप्ला, ल्यूपिन, एलेंम्बिक, एलकेम लैबोट्रीज, नोवार्तिस, बायोकॉन, इंटास फार्मास्युटिकल्स, हेतेरो हेल्थकेयर और पूर्व रैनबैक्सी (अब सन फर्मास्युटिकल्स इंडस्ट्रीज) आ गए हैं।प्राधिकरण के चेयरमैन भूपेंद्र सिंह ने कहा कि औषधियों कि कीमतों में 25 प्रतिशत की कटौती की गयी है | कुछ मामलों में कटौती 10 से 15 प्रतिशत है | जबकि अन्य मामलों में 45 से 50 प्रतिशत है | 
उन्होंने बताया कि इसके अलावा आइवी फ्लूड के 31 अनुसूचित फॉम्र्यूलेशन की छोटी मात्रा पैक के मामले में कीमतें बढ़ाई गई है वहीँ बड़ी मात्रा के पैक के लिए दाम घटाए गए है |  एनपीपीए ने अपनी अधिसूचना में कहा कि अगर दवा निर्माता उच्च कीमत सीमा का अनुपालन नहीं करते हैं तो उन्हें अतिरिक्त राशि ब्याज के साथ जमा करनी पड़ेंगी।

Similar News