ऋषि कपूर के इस वीडियो को देखकर हंसने पर मजबूर हो जाएंगे आप!

Update: 2017-05-05 14:37 GMT
मुंबई : बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर बैसे तो सोशल मीडिया पर अपनी बात बेबाकी से रखने के लिए जाने जाते हैं। लेकिन अबकी बार ऋषि कपूर ने ट्विटर ऐसा वीडियो पोस्ट किया है जिसे देखकर आपकी भी हंसी छूट जाएगी। यही नहीं, ऋषि कपूर ने अपने इस पोस्ट में आर्थराइटिस वालों के लिए एक संदेश दिया है।

ऋषि कपूर ने ट्विटर पर एक डांस का विडियो पोस्ट किया है, जिसके साथ काफी फनी कैप्श लिखा है। उन्होंने लिखा है, 'आर्थरिटिक घुटने की समस्या का सलूशन।' लोगों को ऋषि का यह फनी अंदाज़ काफी पसंद आया। एक ने तो कुछ ऐसा ही विडियो पोस्ट भी कर दिया, जिसके कैप्शन में लिखा, 'कब्जियत का सलूशन।'

आप भी देखें ये फनी वीडियो -


Similar News