सोफिया हयात की पति के साथ इंटीमेंट वीडियो क्लिप आई सामने!

सोफिया हयात ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक विडियो पोस्ट कर सनसनी मचा दी है..

Update: 2017-06-14 10:04 GMT
Photo : Instagram

मुंबई : चर्चित टीवी शो बिग बॉस की कंटेस्टेंट रही सोफिया हयात ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक विडियो पोस्ट कर सनसनी मचा दी है। इस वीडियो का थीम ओम शांति ओम है। आध्यात्म को आधार बनाकर इस वीडियो को शूट किया गया है। इसमें भी वही ड्रामेबाज़ी है जो सोफिया लंबे समय से करते आई हैं। साथ ही बताया है कि पूरा वीडियो देखने के लिए लोगों को उनके यूट्यूब पर जाना होगा।

वहीं उन्होंने पॉर्न का उदाहरण देते हुए लिखा कि पॉर्न ने सेक्स को बदनाम किया है क्योंकि इसमें होने वाले सेक्स में भावनाएं नहीं होती हैं। उन्होंने ये भी लिखा है कि अगर लोगों को सेक्स के बारे में जीवन से जुड़ी भावनात्मकता से जोड़कर बताया और सिखाया जाए तो रेप जैसी घटनाएं नहीं होंगी।

आपको बता दें अभी हाल ही में सोफिया हयात ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक विडियो पोस्ट कर दावा किया है कि मक्का में उनका यौन शोषण हुआ है। मॉडल से नन बन चुकीं सोफिया के मुताबिक, वह अपने मंगेतर के साथ मक्का गई थीं। 

Similar News