प्रियंका चोपड़ा ने स्वतंत्रता दिवस पर लहराया दुपट्टा, मच गया हंगामा....
इस स्वतंत्रता दिवस पर प्रियंका ने गले में तिरंगे रंग का दुपट्टा पहना हुए साथ ही उसे लहराते हुए एक तस्वीर पोस्ट की है, जिस पर हंगामा मच गया है।;
मुंबई : प्रियंका चोपड़ा कई बार ट्रॉलिंग का शिकार हुई हैं। कई बार अपने बयानों को लेकर तो कई बार अपनी बोल्ड ड्रेसेस को लेकर। लेकिन इस बार वे जिस बात के लिए ट्रॉल हुईं हैं, वह देश के सम्मान से जुड़ी हुई है। दरअसल, इस स्वतंत्रता दिवस पर उन्होंने गले में तिरंगे रंग का दुपट्टा पहना हुए साथ ही उसे लहराते हुए एक तस्वीर पोस्ट की है, जिस पर हंगामा मच गया है।
Image Title
Image Title Image Title
प्रियंका चोपड़ा की ये तस्वीर खूब वायरल हो रही है और लोग इस तस्वीर को देखकर 'disrespectful' और 'illegal' जैसे कमेंट्स कर रहे हैं। दरअसल ये एक जीआईएफ था। जिसमें प्रियंका व्हाइट कलर की स्पेगटी और जींस पहने हुई थीं। लोगों का कहना था कि प्रियंका ने देश के तिरंगा का अपमान किया है। उन्होंने झंडे को अपनी शॉर्ट ड्रेस पर एसेसरीज के रूप में यूज किया है। जो कि गलत है। वहीं कुछ ने उनके हक में कहा है कि उन्होंने सिर्फ तिरंगे के रंग का द़ुपट्टा डाला है, इसमें बीच में चक्र नहीं है, तो तिरंगे का अपमान कैसे हुआ।
वहीं कुछ लोग जो प्रियंका को पसंद नहीं करते उन्होंने कहा कि- अब भारत वापस नहीं आना। कुछ ने कहा- तुम्हें तो देश से बाहर निकाल देना चाहिए। साथ ही कुछ ने कहा कि इस तरह के कपड़े पहनकर स्वतंत्रता दिवस की बधाई देना हमारे राष्ट्रीय पर्व का भी अपमान है।
बता दें कि इससे पहले भी प्रियंका ट्रॉल हो चुकी हैं, जब वे प्रधानमंत्री मोदी से मिली थीं। लोगों ने कहा कि देया के प्रधानमंत्री के सामने घुटनों तक ड्रेस पहनकर बैठना शोभा नहीं देता। हालांकि कुछ लोगों ने उनका सपोर्ट भी किया है।