सेक्स के बाद अगर एलर्जी हो तो!

If you are allergic after sex

Update: 2017-08-03 07:47 GMT

अपने पार्टनर के साथ सेक्स करने के बाद कई बार कुछ ऐसी स्थिति सामने आ जाती है जिसके बारे में आपने सोचा भी न हो। जी हां, कई बार सेक्स के बाद बहुत सी महिलाओं को एक अलग तरह की एलर्जी हो जाती है जो कि काफी खतरनाक हो सकती है।


Image Title


 कई महिलाएं अपने पति के शुक्राणुओं से एलर्जी का शिकार हो सकती है, जिसके चलते आपकी शादीशुदा जिंदगी पर मंडरा सकता है खतरा। ऐसे कई मामले सामने आए हैं जिनमें महिलाओं को पति के स्पर्म से एलर्जी हो जाती है।


विशेषज्ञों के अनुसार जो महिलाएं प्लाज्मा हाइपरसेंसीटिविटी का शिकार होती हैं उन्हें स्पर्म से एलर्जी हो जाती है। इतना ही नहीं कंडोम का इस्तेमाल करने पर भी इस एलर्जी से मुक्ति नहीं मिलती। इस तरह की एलर्जी में सेक्‍स संबंध बनाने के बाद महिलाओं के विशेष अंग पर तेज जलन होती है और सूजन के साथ लाल दाग बन जाते हैं।


Image Title


 आपको बता दें कि सिर्फ अमेरिका में ही करीब 40 हजार महिलाएं सेमीनल प्लाज्मा हाइपरसेंसीटिविटी की शिकार हैं। इससे डरे नहीं बल्कि इस तरह की एलर्जी का शिकार होते ही सीधे डॉक्टर से संपर्क करें।

Similar News