ये है दुनिया का सबसे बड़ा अनगढ़ हीरा, खूबियां जानकर हो जाएगे हैरान

Update: 2016-06-30 07:15 GMT
लंदन: 'लेज़ेडी ला रोना' नाम के इस हीरे की नीलामी के लिए 7 करोड़ डॉलर की न्यूनतम कीमत तय की गई, लेकिन बोली छह करोड़ 10 लाख डॉलर पर थम गई। तब ये फ़ैसला किया गया कि इस हीरे को नीलाम नहीं किया जाएगा।

पिछले साल नवंबर में बोत्सवाना की एक खदान से खोजे गए इस हीरे को सर्वोच्च गुणवत्ता वाला हीरा बताया जा रहा है। बोत्सवाना की स्थानीय भाषा में 'लेज़ेडी ला रोना' का अर्थ है 'हमारा प्रकाश'।

1,109 कैरेट के इस हीरे का आकार टेनिस की एक गेंद के बराबर है और माना जाता है कि ये हीरा 2.5 अरब साल पुराना है। पिछले सौ साल में इसके जैसा कोई भी हीरा नहीं खोजा गया है।

इससे बड़ा सिर्फ़ एक हीरा है जो दक्षिण अफ्रीका में वर्ष 1905 में खोजा गया था और ब्रिटेन के किंग एडवर्ड (सातवें) को तोहफ़े में दिया गया था।

जेमेलॉजिकल इंस्टीट्यूट ऑफ़ अमरीका के अध्ययन के मुताबिक ये हीरा रंग और पारदर्शिता के आधार पर आईआईए श्रेणी में आता है। इस श्रेणी के हीरे रासायनिक रूप से सबसे शुद्ध और प्रकाश के लिए सबसे ज़्यादा पारदर्शी होते हैं।

Similar News