सिर दर्द या तनाव से मुक्ति, रोज सेक्‍स करने के फायदे जानकर चौंक जाएंगे!

सेक्स करने के तरीके के साथ-साथ सेक्स करने का समय भी काफी महत्वपूर्ण होता है...जानें- महत्वपूर्ण तथ्य

Update: 2017-07-26 11:49 GMT
सेक्स हमारी जिंदगी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है लेकिन आज भी इस पर बात करने में हमें असहजता महसूस होती है। लेकिन कई बिंदुओं पर यह हमारे स्वास्थ्य से भी जुड़ा होता है। यह केवल एक जरूरत, संवेदना या हार्मोनल प्रतिक्रिया नहीं है बल्कि एक जीवन औषधि भी है जिसके लाभ को जानकर आप हैरान रह जायेंगे।
आइए जानते हैं सेक्स से जुड़े ये आश्चर्यजनक तथ्य -
सेक्स और दाढ़ी का बढ़ना
सेक्स शरीर को चुस्त और जवान बनाता है, यह बात तो कई लोग जानते हैं लेकिन दाढ़ी से जुड़े इस सच से शायद आप अंजान होंगे। चिकित्सा विज्ञान के अनुसार अगर पुरुष को अपनी दाढ़ी तेजी से बढ़ानी हो तो उसे रोज सेक्स करना चाहिए क्योंकि सेक्स की अवस्था में दाढ़ी सामान्य अवस्था से कहीं अधिक तेजी से बढ़ती है।
चेहरे की झुर्रियों में असरदार
स्पर्म को हम एक अपशिष्ट पदार्थ मानते हैं पर इससे मिलने वाले लाभ के बारें में आप सोच भी नहीं सकते। वैज्ञानिकों के अनुसार स्पर्म में एक प्रकार का एंटी एजिंग प्रोटीन पाया जाता है जो महिलाओं की त्वचा और चेहरे की झुर्रियों के लिए काफी असरदार होता है।
किसिंग के फायदे
स्वास्थ्य विज्ञान के अनुसार किस करने से करने से हमारे शरीर की कैलोरी भी नष्ट होती है। जितनी अधिक देर आप चुबंन करेंगे, आपके शरीर की कैलोरी उतनी ही तीव्रता से नष्ट होगी। एक तथ्य के अनुसार एक मिनट के चुबंन में लगभग 40 कैलोरी ऊर्जा नष्ट होती है। केवल इतना ही नहीं किसिंग के दौरान हमारे मुंह में अतिरिक्त लार बनती है जो मुंह को साफ रहने में भी मदद करती है।
महिलाओं से जुड़ा ये सच
आप यह तो जानते होंगे कि यौन क्रिया एक थका देने वाली प्रक्रिया है लेकिन शायद आपको यह पता नहीं होगा कि इस क्रिया के दौरान पुरुषों को महिलाओं से अधिक पसीना आता है। महिलाओं की शारीरिक संरचना कुछ इस प्रकार की बनी हुई है कि वो पसीना को आसानी से नियंत्रित कर लेती हैं।
सुबह करे सेक्‍स
सेक्स करने के तरीके के साथ-साथ सेक्स करने का समय भी काफी महत्वपूर्ण होता है। अगर आप अपने यौन क्रिया को और अधिक स्वाथ्यकारी बनाना चाहते हैं तो आपको रात के बजाय सुबह सेक्स करना चाहिए। यह आपको और अधिक फ्रेश और हल्का महसूस करायेगा।
एक्सरसाईज
आप केवल दौड़कर ही अपनी एक्स्ट्रा कैलोरी नष्ट नहीं कर सकते बल्कि संभोग के द्वारा भी कर सकते हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार संभोग के दौरान एक घंटे में एक महिला का लगभग 70 से 120 कैलोरी और एक पुरुष का 77 से 155 कैलोरी नष्ट होता है। यह मात्रा काफी ज्यादा है और इसी कारण सेक्स को एक अच्छा एक्सरसाईज भी माना गया है।
तनाव से मुक्ति
यौन क्रिया केवल शारीरिक लाभ ही नहीं पहुंचाता बल्कि यह मानसिक बीमारियों में भी हमें मुक्त कराता है। मनोवैज्ञानिक के अनुसार संभोग आदमी को ना केवल तनाव से मुक्ति देता है बल्कि यह आत्मविश्वास भी बढ़ाता है।
सिर दर्द करता है दूर
सेक्स करने से कई बार सिर दर्द भी गायब हो जाता है। इसलिये जब भी आप परेशान या उग्र महसूस करें, आपको अपने पार्टनर के साथ यौन क्रिया का आनंद लेना चाहिए।

Similar News