LIVE: भारत छोड़ो आंदोलन की 75वीं सालगिरह पर PM मोदी लोकसभा को कर रहे हैं संबोधित

Update: 2017-08-09 06:15 GMT

नई दिल्ली : भारत छोड़ो आंदोलन की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर संसद के दोनों सदनों में बुधवार को विशेष बैठक बुलाया गया। इस अवसर पर संसद के दोनों सदनों में बाक़ी कामकाज रद्द करके भारत छोड़ो आंदोलन पर चर्चा की जाएगी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं।

लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने के साथ शहीदों को श्रद्धांजलि दी गयी। इस मौके पर PM मोदी ने लोकसभा को संबोधित करते हुए कहा, 'आज का दिन हमारे लिए गौरव की बात है। 9 अगस्‍त के आंदोलन की कल्पना अंग्रेजों को भी नहीं थी। युवाओं ने इसे आगे बढ़ाया था। 1857 से 1947 के बीच आंदोलन के कई पड़ाव आए। इतिहास का स्मरण हमें ताकत देता है।'

पीएम मोदी ने कहा, 'आंदोलन के दौरान महात्‍मा गांधी ने कहा था 'करेंगे या मरेंगे।' उन्‍होंने कहा था 'पूर्ण स्‍वतंत्रता से कम पर समझौता नहीं।' 1942 में अभी नहीं तो कभी नहीं का माहौल था। उस वक्‍त देश का हर शख्‍स नेता बन गया।'

वहीं लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने लोकसभा को संबोधित करते हुए कहा, 'हम आज भारत छोड़ो आंदोलन में शहीद हुए बेनाम वीरों को श्रद्धांजलि देते हैं। हमने तब कहा था अंग्रेजों भारत छोड़ो, आज भारत जोड़ो आंदोलन की जरूरत है।

Full View

आपको बता दें कि 9 अगस्त को 'भारत छोड़ो आंदोलन' की शुरुआत मानी जाती है। लेकिन बहुत कम ही लोगों को पता है कि ये आंदोलन 8 अगस्‍त 1942 से आरंभ हुआ था। दरअसल, 8 अगस्‍त 1942 को बंबई के गोवालिया टैंक मैदान पर अखिल भारतीय कांग्रेस महासमिति ने वह प्रस्ताव पारित किया था, जिसे 'भारत छोड़ो' प्रस्ताव कहा गया। इसके बाद से ही ये आंदोलन व्‍यापक स्‍तर पर आरंभ किया गया।

Similar News