पीएम मोदी के साथ मिलकर पुतिन की इस घोषणा से चीन और पाक की उडी नींद!

Narendra Modi meets Vladimir Putin: Full text of the India-Russia joint statement

Update: 2017-06-03 06:36 GMT
नई दिल्ली : रूस की यात्रा पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मिलकर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने दोनों देशों के बीच कई बड़ी व्यापारिक घोषणा की। लेकिन इन सबके बीच दोनों देशों के साथ मिलकर विमान बनाने की घोषणा ने पाकिस्तान और चीन के होश उड़ा दिए।

इस मौके पर पुतिन ने कहा कि रूस और भारत के बीच आर्थिक सहयोग पुन: वृद्धि के रास्ते पर लौट रहा है। दोनों देशों ने 19 परियोजनाओं पर सहमति जताई है। इसमें नई तकनीक, दवा, कृषि, विमान, ऑटोमोबाइल विनिर्माण, हीरा उद्योग और परिवहन ढांचे के लिए संयुक्त उपक्रम गठित करने पर सहमति शामिल है।

इस सकारात्मक रूझान को मजबूत करना दोनों देशों के हक में है। हमारी बातचीत हमेशा गर्मजोशी के साथ दोस्ताना माहौल में होती है और यह हमेशा विस्तृत और फलदायक होती है। इस बार भी यह कोई नई बात नहीं है। सेंट पीटर्सबर्ग घोषणा-पत्र में जिन समझौतों पर सहमति जताई गई है उसमें राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक क्षेत्र में द्विपक्षीय संबंधों को अधिक व्यापक बनाने के लिए उठाए जाने वाले कदमों की रूपरेखा प्रस्तुत की गई है।

इससे पहले, भारत और रूस के बीच हुई शिखर वार्ता में कुडनकुलम के दो परमाणु रिएक्टरों के निर्माण के लिए दोनों देशों के बीच भी समझौता हुआ। इस सदर्भ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति ब्लादीमिर पुतिन ने बृहस्पतिवार को साझा घोषणापत्र जारी किया। भारत के लिए यह समझौता काफी अहम माना जा रहा है। तमिलनाडु के कुडनकुलम न्यूक्लियर प्लांट की यूनिट 5 और 6 का निर्माण करने में रूस मदद देगा। इनसे 1000 मेगावाट परमाणु बिजली पैदा होगी। समझौते पर खुशी जाहिर करते हुए मोदी ने कहा कि इससे भारत-रूस संबंध और मजबूत होंगे।

Similar News