देश के 13वें उपराष्ट्रपति बने वेंकैया नायडू, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिलाई शपथ

Update: 2017-08-11 05:45 GMT

नई दिल्ली : नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू देश के 13वें उपराष्ट्रपति बन गए है। उन्होंने आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली और राज्यसभा के सभापति के रूप में पदभार संभाल लिया।

वह ऐसे पहले उपराष्ट्रपति हैं, जिनका जन्म स्वतंत्र भारत में हुआ। उन्होंने बतौर उपराष्ट्रपति अपना पहला भाषण भी दिया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नायडू को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। नायडू ने हिंदी में उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली।

वेंकैया नायडू ने उपराष्ट्रपति पद के शपथ लेने से पहले राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति भवन की ओर से आयोजित शपथ समारोह में हिस्सा लेने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी राष्ट्रपति भवन पहुंचे थे।

पीएम मोदी ने कहा कि नायडू कैबिनेट में भी गांव और किसान की बात करते थे। आज सर्वोच्च पदों पर सामान्य घरों के लोग आसीन हुए हैं। आज हमने गौरवपूर्ण जिम्मेदारी वेंकैया नायडू को दी। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का तोहफा नायडू ने ही दिया।

पीएम मोदी ने वेंकैया नायडू की तारीफ़ की, उन्होंने कहा नायडू पहले ऐसे उपराष्ट्रपति हैं, जो आजाद भारत में पैदा हुए। नायडू किसान के बेटे हैं और गांव को भलीभांति जानते हैं। वह जेपी आंदोलन से भी जुड़े रहे।

Tags:    

Similar News