एसएम कृष्णा BJP में हुए शामिल, मनमोहन कैबिनेट में रह चुके है विदेश मंत्री

Update: 2017-03-22 12:46 GMT
नई दिल्ली: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और मनमोहन सिंह कैबिनेट में विदेश मंत्री रह चुके 84-वर्षीय एसएम कृष्णा कांग्रेस छोड़ने के करीब सात हफ्ते बाद आज दिल्ली में BJP में शामिल हो गए। BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और कर्नाटक से बीजेपी के नेता अनंत कुमार एवं आर अशोक समेत अन्य नेताओं की मौजूदगी में कृष्णा भाजपा में शामिल हुए।

बता दे की एसएम कृष्णा 29 जनवरी को कांग्रेस से इस्तीफे की घोषणा करते हुए कहा था कि कांग्रेस पार्टी इस बारे में भ्रम की स्थिति में है कि उसे जन नेताओं की जरूरत है या नहीं। कृष्णा 15 मार्च को ही भाजपा में शामिल होने वाले थे, लेकिन अपनी बहन के निधन के चलते उन्हें इसे टालना पड़ा था।

Similar News