हरतालिका तीज: राशि अनुसार शिव-पार्वती की ऐसे करें पूजा, मिलेगा सदा सुहागन का वरदान

Update: 2017-08-24 08:54 GMT

नई दिल्ली : सुहागिनों के महापर्व के रूप में प्रचलित हरतालिका तीज भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया के दिन मनाया जाता है। भाद्रपद की शुक्ल तृतीया को हस्त नक्षत्र में भगवान शिव और माता पार्वती के पूजन का विशेष महत्व है। इस बार हरतालिका तीज व्रत आज गुरुवार को मनाया जाएगा।

पति की लंबी आयु और अच्छे वर की चाहत रखने वाली महिलाएं हरतालिका तीज का व्रत रखती है। कहा जाता है कि शिवजी को पाने के लिए मां पार्वती ने यह व्रत रखा था। इस दिन जो महिलाएं व्रत रखती हैं वे पूरी रात जाग कर शिव भजन करती हैं।

महिलाएं राशि अनुसार शिव-पार्वती की इस तरह से पूजा करें। पूजा करते वक्त शिव-पार्वती को ये चीजें अर्पित करें। इससे उन्हें मनचाहा वरदान मिलेगा। इस बार हरतालिका तीज का शुभ मुहूर्त 23 अगस्त की रात 9:03 से 24 अगस्‍त की रात 20:27 बजे तक रहेगा। प्रदोषकाल हरतालिका तीज का मुहूर्त शाम 6:30 बजे से रात 08:27 बजे तक है।

राशि अनुसार शिव-पार्वती को ये चीजें अर्पित करें

- मेष राशि वाले लाल चूड़ियां अर्पित करें।

- वृषभ राशि वाले चांदी के बिछुवे अर्पित करें।

- मिथुन राशि वाले हरी साड़ी अर्पित करें।

- कर्क राशि वाले इत्र और सुगन्धित चीजें अर्पित करें।

- सिंह राशि वाले आलता अर्पित करें।

- कन्या राशि वाले हरी चूड़ियां अर्पित करें।

- तुला राशि वाले चांदी की पायल अर्पित करें।

- वृश्चिक राशि के लोग लाल साड़ी अर्पित करें।

- धनु राशि वाले सिन्दूर अर्पित करें।Haratalika Teej

- मकर राशि वाले आलता और सिन्दूर-बिंदी अर्पित करें।

- कुम्भ राशि वाले इत्र और सुगंध अर्पित करें।

- मीन राशि वाले चांदी के बिछुवे अर्पित करें।

ये भी पढ़ें: हरतालिका तीज का व्रत रखते वक़्त इनबातों का रखें विशेष ख्याल

Similar News