संन्यास की अकटलों पर विराम लगाते हुए धोनी ने दिए ये संकेत

Update: 2017-03-24 11:22 GMT
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इंग्लैंड में होने वाले चैंपियंस ट्राफी के बाद संन्यास की अकटलों पर विराम लगाते हुए संकेत दिया कि फिलहाल अभी संन्यास लेने का उनका कोई इरादा नहीं है। धोनी ने कहा है कि अगर सबकुछ ठीक रहा और वह फिट रहा तो 2019 के विश्वकप के बाद भी खेल सकते हैं। बता दे कि 35 वर्षीय धोनी ने इस वर्ष के शुरु में सीमित ओवर क्रिकेट की कप्तानी छोड़ दी थी।

बता दे की भारतीय टीम की कप्तानी छोडऩे के बाद धोनी को विजय हजारे ट्रॉफी में झारखंड क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया गया है। उन्होंने कहा कि दुनिया में कुछ भी 100 प्रतिशत नहीं होता।अगर आप दस साल तक क्रिकेट खेलते हो तो आप विंटेज कार जैसे हो जाते है। भारत के लिए अब तक 90 टेस्ट, 286 वनडे और 76 20-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके धोनी ने कहा कि मैं आज जितना फिट हूं मैं आसानी से 2019 के बाद भी खेल सकता हूं।
Tags:    

Similar News