INDvNZ LIVE : भारतीय गेंदवाजों ने 189 पर समेटा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया को 190 रनों का लक्ष्य

Live Cricket Score, Champions Trophy Warm-Up Match, India vs New Zealand;

Update: 2017-05-28 12:41 GMT
Photo : BCCI (Twitter)
आइसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 से पहले भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुआ अभ्यास मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने 38.4 ओवर में 189 रनों पर ही ढ़ेर हो गई. भारत को जीत के लिए 190 रनों का लक्ष्य मिला है।

मोहम्मद शमी ने अपने शुरुआती 5 ओवरों में 34 रन देकर 3 विकेट झटके। शमी ने सबसे पहले मैच के तीसरे ओवर में न्यूजीलैंड के धाकड़ ओपनर मार्टिन गप्टिल को कैच आउट कराया। उसके बाद नौवें ओवर की पांचवीं गेंद पर उन्होंने कीवी कप्तान केन विलियम्सन (8) को भी सस्ते में कैच आउट करा दिया। जबकि ठीक अगली गेंद पर नील ब्रूम (0) को भी विकेटकीपर धौनी के हाथों कैच करा दिया।

न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और तीसरे ओवर में ही 20 के स्कोर पर पहला विकेट गिर गया। 2.2 ओवर में मोहम्मद शमी की बॉल पर मार्टिन गुप्टिल (9) को भुवनेश्वर कुमार ने कैच कर लिया। 9वें ओवर में मो. शमी की लगातार दो बॉल पर दो विकेट गिरे। इस ओवर की पांचवीं गेंद पर केन विलियम्सन (8) को अजिंक्य रहाणे ने कैच कर लिया। इसके बाद बैटिंग करने आए नील ब्रूम पहली ही बॉल पर आउट हो गए।

8.6 ओवर में शमी की बॉल पर ब्रूम (0) को विकेट के पीछे धोनी ने कैच कर लिया। चौथा विकेट 14.3 ओवर में 86 के स्कोर पर गिरा। जब भुवनेश्वर कुमार ने कोरी एंडरसन को बोल्ड कर दिया।

रवींद्र जडेजा को पांचवां विकेट मिला. 20.3 ओवर में उन्होंने ल्यूक रोन्ची (66) को बोल्ड कर दिया। छठा विकेट भी जडेजा को मिला। 22.3 ओवर में उनकी बॉल पर कोलिन डी ग्रैंडहोम (4) को धोनी ने स्टंप कर दिया। अश्विन ने 25.4 ओवर में मिशेल सैंटनर (12) को आउट कर न्यूजीलैंड का सातवां विकेट गिराया। उनका कैच जडेजा ने लिया।

दोनों टीमें
न्यूजीलैंड : मार्टिन गुप्टिल, ल्यूक रोन्ची, केन विलियम्सन, नील ब्रूम, कोरी एंडरसन, कोलिन डीग्रैंडहोम, मिशेल सैंटनर, जीतन पटेल, टिम साउदी, एडम मिल्ने, ट्रेंट बोल्ट और जेम्स नीशाम.

भारत : दिनेश कार्तिक, शिखर धवन, विराट कोहली, केदार जाधव, एमएस धोनी, मो. शमी, रवींद्र जडेजा, हार्दिक पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, अजिंक्य रहाणे और आर. अश्विन.

Similar News