INDvsAUS : ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर भारत ने किया 2-1 से सीरीज पर कब्जा

Update: 2017-03-28 06:50 GMT
धर्मशाला : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की सीरीज का आखिरी टेस्ट धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेला गया। मैच के चौथे दिन टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हरा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। भारत ने धर्मशाला टेस्ट मैच के चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर 2-1 से सीरीज पर कब्जा कर लिया है।

मैच के चौथे दिन टीम इंडिया ने 46 रनों पर अपना पहला विकेट गंवा दिया था। इसके बाद मुरली विजय 8 रन बनाकर पैट कमिंस की गेंद पर कैच थमा बैठे। इसके बाद चेतेश्वर पुजारा बिना खाता खोले रनआउट हो गए। इसके बाद के. एल. रहाणे और कप्तान अजिंक्य राहुल ने मिलकर कुछ अच्छे शॉट्स खेले। दोनों के बीच 59 गेंदों पर 60 रनों की साझेदारी हुई।

के.एल. राहुल ने स्टीव ओकीफ की गेंद पर 2 रन लेकर अपना पचास पूरा किया और साथ ही टीम इंडिया को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया। धर्मशाला टेस्ट मैच में रविंद्र जाडेजा मैन ऑफ द सीरीज और मैन ऑफ द मैच बने।

जीत के बाद विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे ने साथ में उठाई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी। विराट कोहली ने धर्मशाला टेस्ट के बाद कहा, यह हमारी बेस्ट सीरीज जीत है। भारतीय क्रिकेट टीम को नंबर-वन टेस्ट टीम बने रहने के लिए 1 मिलियन डॉलर का चेक मिला।

Similar News