IndvsWI: भारत ने वेस्टइंडीज को 93 रन से रौंदा, धोनी ने बनाया नया रिकॉर्ड
अजिंक्य रहाणे और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की अर्धशतकीय पारियों से और फिर गेंदबाजों की कसी हुई गेंदबाजी के दम पर तीसरे एक दिवसीय मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 93 रनों से शिकस्त दी।;
वेस्टइंडीज: सलामी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की अर्धशतकीय पारियों से और फिर गेंदबाजों की कसी हुई गेंदबाजी के दम पर तीसरे एक दिवसीय मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 93 रनों से शिकस्त दे दी। वेस्टइंडीज की पूरी टीम 38.1 ओवर में 158 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
भारत की ओर से वनडे क्रिकेट में धमाल मचाने वाले पूर्व कप्तान सिंह धोनी 294 मैचों में 9442 बना शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक और मुकाम अपने नाम किया। धोनी वनडे क्रिकेट में 200 छक्के मारने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। अपने हेलिकॉप्टर शॉट के लिए मशहूर धोनी ने फिलहाल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 332 छक्के मारे हैं और इस फेहरिस्त में वह पांचवे नंबर पर हैं।
इससे पहले धोनी के प्रदर्शन पर काफी सवालिया निशान उठते रहे हैं। लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में उन्होंने आलोचकों को कड़ा जवाब देते हुए 79 गेंदों में 78 रन ठोक डाले। उन्हीं की पारी की बदौलत भारत मैच में निर्धारित 50 ओवरों में 251 रन बना सका। धोनी ने अपनी पारी में 4 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के लगाए।
गौरतलब है कि कप्तानी छोड़ने के बाद धोनी काफी स्वतंत्र होकर खेलने लगे हैं। उनकी जगह विराट कोहली ने ली है। आंकड़े भी इसी चीज की गवाही देते हैं। 2017 में कप्तानी छोड़ने के बाद धोनी की औसत 55 और स्ट्राइक रेट 100.61 का है।