INDvsSA मैच देखने पहुंचे माल्या को लोगों ने 'चोर-चोर' कह चिढ़ाया, देखें video
Mallya reached IndvsSA match people teased saying 'thief-thief';
लंदन: चैंम्पियंस ट्रॉफी में भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रहे क्रिकेट मैच को देखने के लिए देश का भगोड़ा विजय माल्या स्टेडियम पहुंचा। पर इस बार उसका मैच देखना उसी पर भारी पड़ गया। यहां स्टेडियम और स्टेडियम के भारत मौजूद रहे भारतीय मूल के लोगों ने विजय माल्या को देखते ही 'चोर-चोर' कहकर चिढ़ाना शुरु कर दिया।
#VijayMallya is at the satidum... And he receives an India style boo boos... #INDvSA pic.twitter.com/k3xOOhDnZr
— Kuchipudi Bobby (@kuchipudibobby) June 11, 2017
वो भारत-पाकिस्तान, भारत-श्रीलंका मैच का भी लुत्फ उठा चुका है। श्रीलंका मैच के बाद एक उन्होंने यह कहा कि वह क्रिकेट के प्रशंसक हैं और मैच का लुत्फ लेने आए हैं। इससे पहले बर्मिंगम में माल्या की सुनील गावसकर के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया में काफी वायरल हुई थी। तस्वीर में दावा किया जा रहा था कि बर्मिंगम में भारत-पाक मैच के दौरान वह गावसकर से मिले थे।
विजय माल्या भारत से फरार हैं, उन पर कई बैंकों का 9 हजार करोड़ रुपए का बकाया है। एक तरफ देश की कई एजेंसियां उन्हें ढूंढ रही हैं, दूसरी तरफ वो आराम से टीम इंडिया के मैच देख रहे हैं। माल्या पिछले साल 2 मार्च से देश छोड़कर फरार हैं वो ब्रिटेन में रह रहे हैं। भारत ने माल्या के पकडऩे की कोशिशें जारी रखी है लेकिन अब तक सफलता हासिल नहीं हुई है।