अब ड्रोन बताएगा कैसी है पिच, बैट बताएगा कैसा खेले आप

Now Bat will tell how you play;

Update: 2017-06-02 12:54 GMT
इंग्लैंड : क्रिकेट में तकनीक की अहमियत किसी से छिपी नहीं है, तकनीक ने क्रिकेट को फेयर गेम बनाया है और थर्ड अंपायर का काम भी आसान किया है। अब खिलाड़ी विडियोज देखकर रणनीति बनाते और खेल को सुधारते हैं। इस बार इंग्लैंड में खेली जा रही चैंपियंस ट्रोफी 2017 से क्रिकेट में यह तकनीक और दो कदम आगे बढ़ गई है।

चैंपियंस ट्रोफी के लिए बल्लेबाजों के लिए बैट में खास तरह का चिप लगाया गया है। वहीं पिच का मिजाज समझने के लिए खास ड्रोन का प्रयोग किया जा रहा है। इंटेल ने अपने विडियो 'द फ्यूचर ऑफ क्रिकेट' में इन तकनीकों के बारे में बताया है। यह ड्रोन इंटेल फैल्कॉन ड्रोन 8 है, जिसमें एचडी और इंफ्रारेड कैमरा लगे हैं। ये खास कैमरे पिच की हर बारीकी को उजागर करने में अहम रोल प्ले करेंगे।

पिच की जो तस्वीरें यह ड्रोन कैमरा लेगा, उसमें उच्च श्रेणी का विजुअल डाटा शो होगा, जो पिच पर घास की सही स्थिति, घास की सेहत, घास पर ओस की मौजूदगी, सूखापन, फुटमार्क आदि की सटीक जानकारी उपलब्ध कराएगा।

इसी तरह बैट में भी इंटेल के खास तौर के सेंसर्स लगाए गए हैं। यह सेंसर्स खिलाड़ियों को अपना खेल सुधारने में मदद करेंगे। यह सेंसर्स खेलते समय खिलाड़ी की बैट स्पीट, बैट लिफ्ट, बैट एंगल और गेंद खेलते वक्त बैट की पोजिशन का डाटा सेव करेंगे, जिसे बाद में खिलाड़ी जांच सकेगा की वह किस गेंद को खेलने में कहां गलती कर रहा है।

यह सेंसर्स यह बताने में मददगार होंगे कि खिलाड़ी किस लेंथ की गेंद पर कब प्रहार के लिए तैयार हो रहा है और क्या वह अपना शॉट समय से पहले या बाद में खेल रहा है या गेंद को सही प्रकार से मिडल कर उसे उसके अंजाम तक पहुंचा रहा है। इसके अलावा इंटेल खिलाड़ियों की मदद के लिए उन्हें वर्चुअल रिऐलिटी का अनुभव भी देगा। इससे खिलाड़ी आभासी मैच खेलकर प्रैक्टिस कर सकेंगे।

Similar News