रवि शास्त्री भारतीय क्रिकेट टीम के नए कोच नियुक्त

Ravi Shastri has been appointed as new coach of Indian cricket team.;

Update: 2017-07-11 11:17 GMT
नई दिल्ली : रवि शास्त्री भारतीय क्रिकेट टीम के नए कोच नियुक्त हुए हैं। रवि शास्त्री श्रीलंका दौरे से टीम इंडिया के साथ रहेंगे. उनका कार्यकाल वर्ल्ड कप 2019 तक है।
इससे पहले, इस दौड़ में पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सेहवाग का नाम भी प्रमुख रूप से आगे चल रहा था। आपको बता दें अनिल कुंबले ने टीम इंडिया के कोच पद से इस्तीफ़ा दिया था। जिसकी बजह विराट कोहली के साथ अनबन बताई जा रही थी। कप्तान विराट कोहली की पहली पसंद रवि शास्त्री ही थे।

सोमवार को सौरव गांगुली, वीवीएस लक्ष्मण और सचिन तेंदुलकर की सलाहकार समिति ने सभी 5 कैंडिडेट्स का इंटरव्यू लिया था। आखिरी मुकाबला शास्त्री और सहवाग के बीच माना जा रहा था, लेकिन अंतिम मुहर रवि शास्त्री के नाम पर लगी। सोमवार को सौरव गांगुली ने कहा था कि कोच के लिए प्रक्रिया पूरी हो गई है. कोहली से बात कर कोच का ऐलान कर दिया जाएगा।


Similar News