नई दिल्ली : क्रिकेट के मैदान पर एक से एक कारनामा, एक से एक रिकॉर्ड बनता ही रहता है लेकिन हर बार 6 गेंदों पर 6 छक्के लगने का कारनामा नहीं होता है। रविवार रात एक बार फिर एक खिलाड़ी ने अपनी आतिशबाज़ी पारी खेलते हुए लगातार 6 गेंदों पर 6 छक्के जड़कर इतिहास रच दिया है।
दरअशल रविवार को नेटवेस्ट टी20 ब्लास्ट में खेले गए वॉर्केस्टरशायर और यॉर्कशायर के बीच मुकाबले में वॉर्केस्टरशायर के बल्लेबाज़ रॉस वाइटली ने कार्ल कर्वर की गेंद के ओवर में 6 गेंदों पर 6 छक्के जड़कर ये बड़ा कारनामा कर दिखाया है।
उन्होंने अपनी पारी में 26 गेंदों में 65 रन बनाए लेकिन उनकी शानदार पारी के बाबजूद भी वह अपनी पारी को जीत नहीं दिला पाए। उनकी टीम 196 पर ही सिमट गई और 37 रनों से हार गई। लेकिन इस मैच में गेंदबाजों की जमकर धुनाई हुई है।
बता दें रॉस वाइटली 6 गेंदों पर 6 छक्के मारने वाले बल्लेबाजों के ग्रुप में शामिल हो गए हैं। इससे पहले यह कारनामा इंग्लैंड के खिलाफ T-20 विश्वकप में भारत के युवराज सिंह, वेस्टइंडीज के सर गैरी सोबर्स, भारत के रवि शास्त्री और दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज हर्शल गिब्स कर चुके हैं।
देखें वीडियो में 6 गेंदों पर 6 छक्के
Watch: @WorcsCCC's Ross Whiteley smashes six sixes in an over against @YorkshireCCC's Karl Calver. #NatwestT20Blast pic.twitter.com/COmX4dwrk5
— Sai Kishore (@DivingSlip) July 24, 2017