INDvsWI : भारत-वेस्टइंडीज पांचवां वनडे आज, सीरीज अपने नाम करने उतरेगा भारत

भारतीय टीम यहां वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें और अंतिम एकदिवसीय मैच में पिछले मैच के लचर प्रदर्शन की भरपाई करते हुए श्रृंखला जीतने के इरादे से उतरेंगे।;

Update: 2017-07-06 11:23 GMT
किंगस्टन : गुरुवार को भारतीय टीम यहां वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें और अंतिम एकदिवसीय मैच में पिछले मैच के लचर प्रदर्शन की भरपाई करते हुए श्रृंखला जीतने के इरादे से उतरेंगे। चौथे वनडे में भारत को वेस्टइंडीज ने 190 रनों का लक्ष्य दिया था, जोकि भारत के बल्लेबाजी क्रम को देखते हुए आसानी से चेज किया जा सकता था। लेकिन धीमी पिच वेस्टइंडीज की शानदार गेंदबाजी के चलते टीम इंडिया को 11 रन से शिकस्त का सामना करना पड़ा।
बल्लेबाजों में सबसे अधिक निशाने पर पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आए जिन्होंने बेहद धीमी बल्लेबाजी की और 114 गेंद में 54 रन की पारी के दौरान 70 गेंद खाली खेली। बड़ा शॉट खेलने के अपने पहले प्रयास में ही वह नाकाम रहे और कैच थमा बैठे जिससे फिनिशर के रूप में उनकी भूमिका पर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं।
रविंद्र जडेजा भी खराब शाट खेलकर पवेलियन लौटे, जिससे महत्वपूर्ण मौकों पर भारत के पुछल्ले बल्लेबाजों की नाकामी एक बार फिर उजागर हुई। भारत के लिए अब तक शिखर धवन और अजिंक्य रहाणे की अगुआई वाले शीर्ष क्रम ने अधिकांश रन बनाए हैं और टीम इंडिया चाहेगी कि ये दोनों अपना बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखें। रहाणे श्रृंखला के चार मैचों में अब तक तीन अर्धशतक और एक शतक जड़ चुके हैं। बल्लेबाजों के शॉट चयन की आलोचना करने वाले कप्तान विराट कोहली अगर मध्य क्रम में बदलाव करते हैं तो किसी को हैरानी नहीं होगी।

Similar News