पाकिस्तान में दिखा विराट कोहली का हमशक्ल, बेच रहा है पिज्जा, देखें- वीडियो
पिज्जा बना रहे इस लड़के की शक्ल हू-ब-हू टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली से मिल रही है...;
नई दिल्ली : विराट कोहली ही नहीं बल्कि अब उनका हमशक्ल भी सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल पाकिस्तान के डोमिनोज में एक लड़का पिज्जा बनाता हुआ दिखाई दे रहा है। खास बात यह है कि पिज्जा बना रहे इस लड़के की शक्ल हू-ब-हू टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली से मिल रही है।
ये वीडियो मुस्तफा सोहेल नाम के एक फेसबुक यूजर ने बनाई और वीडियो को अपने फेसबुक वॉल पर अपलोड कर दिया, जिसके बाद से ये वायरल हो रही है। लोग इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं।
विराट कोहली का यह हमशक्ल क्रिकेट से कोसों दूर है और यह कराची के शहीद-ए-मिल्लत स्थित डोमिनोज पिज्जा आउटलेट में काम करता है। विराट के इस हमशक्ल का वीडियो 'जस्ट पाकिस्तानी थिंग्स' नाम के एक फेसबुक अकाउंट से सोशल नेटवर्किंग साइट पर अपलोड किया गया है। इस विडियो को खबर लिखे जाने तक 3 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।