हरभजन के जन्मदिन पर वीरेन्द्र सहवाग ने खोला एक राज

वीरेन्द्र सहवाग ने अपने ही अंदाज में भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह को बधाई दी है।;

Update: 2017-07-03 13:31 GMT
नई दिल्ली : टीम इंडिया के दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह का आज 37वां जन्मदिन है। इस मौके पर उनके फैन्स के साथ-साथ साथी खिलाड़ी भी बधाई दे रहे हैं। इस साख मौके पर अपनी हाजिर जवाबी और चुटकीली टिप्पणियों के लिए मशहूर पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग ने अपने ही अंदाज में भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह को बधाई दी है। वीरू ने अपने मजाकिया लहजे में हरभजन को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक राज खोला है। 

सहवाग ने बताया कि हरभजन सिंह कभी अपने परिवार को सपॉर्ट करने के लिए कनाडा जाकर ट्रक चलाना चाहते थे लेकिन आखिर उनका विचार बदला और वह भारतीय क्रिकेट के सबसे कामयाब ऑफ स्पिनर बने।

आपको बता दें हरभजन सिंह ने भारत के लिए 103 टेस्ट मैचों में 417 विकेट लिए हैं। वहीं 236 वनडे मैचों में हरभजन सिंह 269 विकेट लिए हैं। 




Similar News