जब धोनी ने छोड़ा बहुत ही आसान कैच, खिलखिलाकर हंस पड़े विराट कोहली, देखें VIDEO

Dhoni drop very easy catch;

Update: 2017-05-31 08:53 GMT
इंग्लैंड : मंगलवार को टीम इंडिया अपने दूसरे अभ्यास मैच में बांग्लादेश के खिलाफ लय में नज़र आई। हालांकि टीम ने 6.1 ओवर में सिर्फ 21 रन के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए थे, लेकिन इसके बाद सभी खिलाड़ियों ने शानदार साझेदारी की और भारत ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 324 रन बनाए।

325 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम भारतीय गेंदबाजों के आगे ताश के पत्तों की तरह बिखरती चली गई और पूरी टीम 23.5 ओवर में 84 रन पर सिमट गई। इस मैच में टीम इंडिया के तीन धुरंधर विराच कोहली, महेंद्र सिंह धोनी और युवराज सिंह बल्लेबाजी नहीं की। बावजूद इसके टीम इंडिया ने 325 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिखा दिया कि वे चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पूरी तरह तैयार है।

वही इस मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने विकेट कीपिंग भी नहीं की, लेकिन वे अलग-अलग पोजिशन पर फील्डिंग करते नजर आए। इस दौरान के मजेदार वाक्या भी हुआ, जो धोनी के लिए शर्मिंदगी का सबब भी रहा। इस मैच में धोनी ने एक बेहद ही आसान-सा कैच छोड़ दिया, जिसे देखकर कप्तान विराट कोहली भी खुद को हंसने से नहीं रोक पाए।


हालांकि, ये अभ्यास मैच था, लेकिन धोनी जैसे खिलाड़ी से इस तरह की गलती के बारे में कोई सोच भी नहीं सकता। धोनी एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जो अपनी शानदार फील्डिंग और विकेटकीपिंग के लिए पूरी दुनिया में जाने जाते हैं। ऐसे में धोनी के हाथों ये आसान कैच छूटना काफी हैरान कर देने वाला था।

Similar News