300वां वनडे खले रहे धोनी ने बनाया एक और विश्व रिकॉर्ड

इस मैच में भी नॉट आउट लौटने के साथ ही धोनी वनडे हिस्ट्री में सबसे ज्यादा बार नॉट आउट रहने वाले क्रिकेटर बन गए।;

Update: 2017-08-31 13:49 GMT
Photo : Twitter
कोलंबो : श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के चौथे मैच में भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवरों में 375/5 रन बनाए। इस दौरान धोनी ने नॉट आउट रहने के विश्व रिकॉर्ड भी बना दिया। 300वां वनडे खले रहे धोनी इस मैच में 49* रन बनाकर नॉट आउट रहे। वनडे करियर में ये 73वां मौका है जब वे नॉटआउट रहे। अब वनडे क्रिकेट की हिस्ट्री में सबसे ज्यादा बार नॉट आउट रहने वाले क्रिकेटर बन गए हैं।
 धोनी ने इस मामले में साउथ अफ्रीका के शॉन पोलाक और श्रीलंका के चमिंडा वास को पीछे छोड़ा। जो 72-72 बार नॉट आउट रहे थे। इस सीरीज में ये तीसरा मैच है जब धोनी नॉट आउट रहे। इससे पहले दूसरे और तीसरे वनडे में भी वे नॉट आउट रहे थे।
भारत की ओर से विराट कोहली (131) और रोहित शर्मा (104) की सेन्चुरी तो मनीष पांडेय (50*) और एमएस धोनी (49*) की शानदार इनिंग खेली।

Similar News