श्रद्धांजलि देने पर इस क्रिकेटर ने ट्विटर यूजर्स को सुनाई खरी-खोटी, जानिए क्यों

Vinod Kambli angry on Twitter users

Update: 2017-04-29 11:06 GMT
मुंबई : 27 अप्रैल को बॉलिवुड एक्टर विनोद खन्ना का निधन हो गया था। इसके बाद उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया। लेकिन हद तो तब हो गई जब लोग एक्टर विनोद खन्ना की जगह पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली को श्रद्धांजलि देने लगे। बार-बार यूजर्स द्वारा टैग किए जाने से विनोद कांबली भी गुस्से में आ गए और उन्होंने एक यूजर को ब्लॉक भी कर दिया।

बता दे, कि @firkii नाम के यूजर ने लिखा, वह एक महान क्रिकेटर थे। @srijancse नाम के ट्विटर हैंडल से ट्विट किया गया कि यह जानकर बहुत दुख हुआ कि विनोद कांबली अब नहीं रहे।@akashkrishnan01 ने लिखा कि विनोद कांबली के लिए दो मिनट का मौन।


वही एक यूजर @___kalim___ ने तो हद ही कर दी। उन्होंने लिखा, विनोद कांबली के निधन का सुनकर बहुत दुख हुआ। वह एक महान फुटबॉलर थे। उनका गंजा सिर मेरे फ्यूचर से ज्यादा चमकदार था।

इसके बाद गुस्साए विनोद कांबली ने लिखा, @TweetErrant तुम जैसे लोगों को शर्म आनी चाहिए, जिन्होंने विनोद खन्ना के निधन के ट्वीट में मेरा नाम टैग कर दिया। उन्होंने लिखा, @TweetErrant तुम्हें विनोद खन्ना जैसे महान अभिनेता के लिए सम्मान दिखाना चाहिए। जिन्होंने भी मेरे लिए ट्विट किए हैं, भगवान उन्हें जरूर सजा देगा।

Similar News