खेल मंत्री विजय गोयल ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को किया सम्मानित

विजय गोयल ने मिताली राज के नेतृत्व वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम को इंग्लैंड में संपन्न 2017 ICC महिला वर्ल्ड कप में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए मोमेंटो देकर सम्मानित किया।;

Update: 2017-07-27 07:54 GMT
Photo : Twitter
नई दिल्ली : खेल मंत्री विजय गोयल ने गुरुवार को नई दिल्ली में भारतीय महिला क्रिकेट टीम को सम्मानित किया। विजय गोयल ने मिताली राज के नेतृत्व वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम को इंग्लैंड में संपन्न 2017 आईसीसी महिला वर्ल्ड कप में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
आपको बता दें कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 2017 महिला वर्ल्ड कप के फाइनल में प्रवेश किया था, जहां इंग्लैंड से उसे 9 रन की शिकस्त झेलना पड़ी। भारतीय टीम टूर्नामेंट में रनर्स-अप रही।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में इंग्लैंड में संपन्न महिला वर्ल्ड कप में टीम के प्रदर्शन के बारे में कहा था, 'पहले मैच में जीत दर्ज करने से टीम का हौसला बढ़ा और इसके बाद टीम इतने आगे तक गई।'

Image Title


 उन्होंने वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स और चतुष्कोणीय सीरीज में खेलने को लाभकारी करार दिया। मिताली ने कहा कि वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स और चतुष्कोणीय सीरीज में खेलने से टीम की तैयारियां अच्छी हुई, जिसका फायदा महिला विश्व कप में देखने को मिला।

Similar News