अगले पांच साल तक IPL की टाइटल स्पॉन्सर बनी VIVO

वीवो ने आईपीएल 2018-22 के लिए टाइटल स्पॉन्सरशिप बरकरार रखा है। उसने 2,199 करोड़ रुपये की बोली लगायी..;

Update: 2017-06-27 11:55 GMT
Photo : Twitter/@IPL
नई दिल्ली : मोबाइल निर्माता कंपनी वीवो ने 2,199 करोड़ रुपये की बड़ी बोली लगाकर आज अगले पांच साल के लिए फिर से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के टाइटल स्पॉन्सरशिप अधिकार हासिल किए। यह धनराशि पिछले करार से करीब 500 प्रतिशत अधिक है। आईपीएल ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट किया, 'वीवो ने आईपीएल 2018-22 के लिए टाइटल स्पॉन्सरशिप बरकरार रखा है। उसने 2,199 करोड़ रुपये की बोली लगायी जो पिछले करार से 554 प्रतिशत अधिक है।'

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 1 अगस्त 2017 से शुरू होकर 31 जुलाई 2022 तक के लिए निविदाएं आमंत्रित की थीं। जिसमें वीवो ने सबसे महंगी बोली लगाई। 

गौरतलब है कि वीवो ने 2016 से 2017 के सत्र के लिए टाइटल अधिकार हासिल किए थे। यह करार 100 करोड़ प्रतिवर्ष के आधार पर हुआ था। करार के नवीनीकरण के लिये वीवो ने एक अन्य मोबाइल निर्माता कंपनी ओप्पो को पीछे छोड़ा, रिपोर्टों के अनुसार इसने 1430 करोड़ रुपये की बोली लगायी थी। विवो ने इससे पहले पेप्सी की जगह टाइटल अधिकार हासिल किए थे।

Similar News