तेंदुए के पंजे से बाल बाल बचा वन अधिकारी छत से कूदा, देखे वीडियो

Update: 2017-04-24 12:56 GMT
कुरुली: ओडिशा के कुरुली गांव में एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मंज़र सामने आया। कांताबनजी फोरेस्ट रेंज के कुरुली गांव में पिछले हफ्ते एक तेंदुआ घुस आया था। वीडियो में गांववालों को इधर उधर भागते हुए देखा जा सकता है। बता दे कि इस गांव के एक नाबालिग पर तेंदुए ने हमला किया था।
Full View
तेंदुए को पकड़ने के लिए विजयनन्दा खुंटा नाम के इस वन अधिकारी को बुलाया गया था। तभी कच्ची छत पर खड़े इस फोरेस्ट रेंजर की तरफ तेंदुआ लपका और अपनी जान बचाने के लिए अधिकारी छत से कूद जाता है। तेंदुए ने वन अधिकारी के साथ तीन और लोगों को घायल कर दिया।
Full View
तेंदुआ, गाय के शेड के नीचे छुप गया था जिसे 12 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा गया। तेंदुए को भुवनेश्वर के नंदनकनन ज़ू में ले जाया जाएगा। बताया जाता है कि जंगली इलाके कम होने की वजह से अक्सर तेंदुए खाने की तलाश में घनी आबादी वाले इलाके में घुस आते हैं जहां उनका सामना इंसानों से हो जाता है।

Similar News