AAP महिला कार्यकर्ता ने खुदकुशी से पहले, साथी पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

Update: 2016-07-20 07:15 GMT
नई दिल्ली: दिल्ली में आम आदमी पार्टी की एक महिला कार्यकर्ता ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। महिला कार्यकर्ता का आरोप है कि पार्टी के ही एक सहयोगी उससे छेड़छाड़ करते थे। खुदकुशी करने से पहले उसने इंसाफ के लिए काफी जद्दोजहद की थी। इस मामले को लेकर पीड़िता महिला पार्टी प्रवक्ता दिलीप पांडे तक पहुंची, पांडे ने दोनों के बीच समझौता करा दिया।

मामले की शिकायत उसने महिला आयोग से लेकर पुलिस तक में की थी लेकिन कार्रवाई नहीं होने और शिकायत के बाद धमकी मिलने से परेशान होकर उसने खुदकुशी कर ली। उन्होंने इसकी शि‍कायत किए जाने पर पार्टी नेताओं द्वारा अनदेखी का आरोप लगाया है। 
दि‍ल्ली बीजेपी अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और स्थानीय विधायक शरद चौहान लड़की की आत्महत्या के लिए जिम्मेदार हैं।

खुदकुशी से पहले महिला कार्यकर्ता ने अपने दर्द की दास्तान भी बयान की पीड़ित महिला ने बताया कि आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता रमेश भारद्वाज के कारण मैंने सुसाइड की है। रमेश भारद्वाज ने छेड़खानी की बार-बार शारीरिक संबंध बनाने के दबाव डाले। ऐसा नहीं करने पर ब्लैकमेलिंग के भी आरोप लगाए।

Similar News