गहरी खाई में वाहन गिरने से अमरनाथ यात्री की मौत, 9 लोग घायल

Update: 2016-07-27 11:12 GMT
श्रीनगर: अनंतनाग जिले के पहलगाम क्षेत्र में मंगलवार को एक अमरनाथ यात्री की मौत हो गयी है जबकि 9 अन्य उस समय घायल हो गया जब एक खड़ी बस 45 मीटर गहरी खाई में गिर गई। यह जानकारी आज यहां पुलिस ने दी।

मिली जानकारी के अनुसार, चंदनबाड़ी एक्सेस कंट्रोल गेट के पास बनी पार्किंग में एक मारुति ईको वैन खड़ी थी। इसमें छह तीर्थयात्रियों के अलावा चार अन्य सवारियां थी। चालक ने कथित तौर पर वाहन की हैंडब्रेक नहीं लगाई थी। अचानक गाड़ी चल पड़ी और पार्किंग  स्थल के नीचे लिद्दर नाले में जा गिरी।

वहां मौजूदा पुलिस, सेना, अर्धसैनिकबलोंने राहत कार्य करते हुए नाले में गिरी इको वाहन में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला। वाहन में सवार सभी 10 यात्रियों को जिला अस्पताल अनंतनाग शिफ्ट कर दिया गया। इस दौरान घायलों में से एक यात्री की मौत हो गई अन्य नौ घायल हो गए। इनमें एक श्रद्घालु गिरधारी लाल पुत्र पन्ना लाल (65), जिला धार, मध्य प्रदेश की मौत हो गई। इसके अलावा दो अन्य यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, गंभीर रुप से घायलों को उपचार के लिए श्रीनगर के अस्पताल में एलयरलिफ्ट कर दिया गया।

अन्य नौ घायल लोगों की पहचान हो गयी है, उनकी पहचान नजमा बेगम और गुलजारी बीबी निवासी चंदनबाड़ी, तीर्थ यात्री मदन सिंह पुत्र अमर सिंह, देव करण पुत्र कैलाश, नर्मदा पत्नी देव करण, शकर गिरि पुत्र भोला गिरि सभी निवासी मध्य प्रदेश और वेणु गोपाल राव बेंगलुरु के रूप में हुई है।

अध्यक्ष ने सीईओ को सभी घायल तीर्थयात्रियों को हवाई सेवा से घर भेजने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। राज्यपाल ने मृतक के परिजनों को एक लाख रुपये की अनुग्रह राशि जारी करने के लिए कहा है। 

उल्लेखनीय है कि श्री अमरनाथ यात्रा 2016 में आज यात्री की मौत के साथ ही चल रही यात्रा के दौरान मरने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या 19 तक पहुंच गई है।

Similar News