इस अभागी को खूंखार अपराधी बना दिया बिहार सरकार और मिडिया ने!

Update: 2016-06-26 07:48 GMT


जानते हैं इस लड़की का अपराध क्या है? 
यह अभागी है। इसका पहला अभाग यह बिहार में पैदा हुई। इसका दूसरा अभाग यह बिहारी बाप के घर पैदा हुई। इसका तीसरा अभाग इसने बिहार सरकार द्वारा चलाई जाने वाली शिक्षा व्यवस्था में प्रवेश किया। 


अब यह अभागी बिहार के नकल परम्परा का चेहरा बन चुकी है। पहले देश की हरिश्चंद्र मीडिया ने इसका मजाक हफ्तों तक उड़ाया। अब इस खुंखार अपराधी को बिहार के तेजतर्रार मुख्यमंत्री और हरिश्चंद्र मीडिया के प्रयासों के कारण गिरफ्तार कर लिया गया है। 


क्या आप बिहार के नकल गैंग के किसी सदस्य का चेहरा पहचानते हैं? नहीं ना। लेकिन आप इस चेहरे को जरूर पहचानते होंगे। इसी 16-17 साल की लड़की ने बिहार की नकल परम्परा को जन्म दिया है। पहले इसकी भनक किसी को नहीं थी, बिहार के शिक्षामंत्री को भी नहीं। न पुलिस को न तेजतर्रार मुख्यमंत्री को, जो पिछले एक दशक से मुख्यमंत्री हैं। लेकिन अब वह जान चुके हैं। उन्होंने बीड़ा उठाया है, वह नकल अपराधियों को नहीं छोड़ेंगे। वह इस रुबी राय गैंग की ईंट से ईंट बजा देंगे। 


इसने बिहारी अस्मिता के साथ खिलवाड़ किया है। इसे छोड़ना नहीं है। इसके पुतले फूंको। इसे फांसी दो। सुना था जुवेनाइल एक्ट नाम की कोई चीज होती है। भाड़ में जाए जुवेनाइल एक्ट। सुशासन आकर रहेगा।

चन्दन श्रीवास्तव की फेसबुक से 

Tags:    

Similar News