पटना : बिहार के आरा से बीजेपी सांसद और पूर्व गृह सचिव आरके सिंह ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में देश विरोधी नारे लगाए जाने पर विवादित बयान दिया है। आर के सिंह के मुताबिक उनके सामने कोई ये बोलेगा कि भारत तेरे टुकड़े होंगे तो उसे पटक-पटक कर मारूँगा। मैं अपने देश से प्यार करता हूं, और अपने देश के खिलाफ कोई आवाज नहीं सुन सकता।
बता दे कि आरके सिंह यूपीए सरकार के समय केंद्रीय गृह सचिव थे। 2014 के लोकसभा चुनावों से पहले वे BJP में शामिल हो गए थे। वहीं, कांग्रेस ने आर के सिंह के बयान पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक सांसद को इस तरह की बात करना शोभा नहीं देता है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की तारीफ करते हुए आरके सिंह ने कहा कि अब राज्य में भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी। वहां पर अब हालात सुधर रहे हैं।