रोहतास : JDU के पूर्व विधायक सूर्यदेव सिंह के द्वारा पांच लोगों को गोली मारने का एक मामला सामने आया है। इस वारदात में दो बच्चों की मौत हो गयी है। वही तीन लोग ज़ख्मी हैं। इस घटना से आक्रोशित गांववालों ने पूर्व विधायक के घर को चारों तरफ से घेर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराने का प्रयास किया, पर लोग मानने को तैयार नहीं दिखे। बाद में देर शाम एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो के पहुंचने पर पूर्व विधायक को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।
कहा जा रहा है कि पूर्व विधायक ने जमीन विवाद में गोली चलायी है। पूर्व विधायक सूर्यदेव सिंह और उनके भाई के परिवार के बीच रास्ते को लेकर पहले से ही विवाद चल रहा है। रविवार को दोनों पक्षों के बीच नोक-झोंक हो गयी थी। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची व मामले को शांत कराया। पुलिस के वहां से लौटने के तुरंत बाद गोलीबारी शुरू हो गयी।