पटना नगर निगम चुनाव: मतदान जारी, रामकृपाल यादव ने किया मतदान, रिजल्ट 9 को

Patna municipal elections Voting continued result 9 june;

Update: 2017-06-04 06:44 GMT
बिहार: पटना नगर निगम का चुनाव रविवार सुबह  7 बजे से शुरू हो चुका है। पटना में 75 वार्ड पार्षद के लिए वोट डाले जा रहे हैं। बूथों पर कतारें लंबी होती जा रही है। इसमें निगम क्षेत्र के 16.65 लाख मतदाता 1008 प्रत्याशियों में 75 पार्षदों का चयन करेंगे। चुनाव मैदान में 515 महिलाएं और 493 पुरुष हैं। सुबह नौ बजे तक करीब 15 फीसद वोट पड़े हैं।

निगम चुनाव में विधान सभा चुनाव की तरह पिंक बूथ बनाये गए हैं। कुल 20 पिंक बूथों पर बच्चों के खेलने की व्यवस्था है। इन केंद्रों पर भी बड़ी संख्या में लोग मतदान करने पहुँच रहे हैं। पिंक बूथों और आदर्श मतदान केंद्रों पर 6 फीट ऊँचा ईवीएम मॉडल रखा गया है। केंद्रीय राज्य मंत्री राम कृपाल यादव ने भी अपना मत का प्रयोग किया।

वही पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने अपना वोट दिया। सुशील मोदी ने कहा कि पार्टी लाइन पर पंचायत और नगर निकाय चुनाव होने चाहिए। डीएम संजय अग्रवाल ने संत जेवियर स्कूल में सेल्फी वोट की शुरुआत की। इसका उद्देश्य वोटरों को वोट देने के लिए प्रेरित करना है। कुम्हरार के विधायक अरुण कुमार सिन्हा ने वार्ड 49 के बूथ नंबर 2 पर वोट दिया।

नगर निगम चुनाव को लेकर पटना सिटी के 458 बूथों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हो गया है। चुनाव को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सभी बूथों पर कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन की ओर से असमाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी बरती जा रही है। कुछ जगहों पर ईवीएम ख़राब होने पर देर से मतदान शुरू हुआ।

Similar News