पांच करोड़ की अंगूठी लूटकांड में पटना पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
Patna Five crore ring robbery case;
पटना : 26 मार्च को पटना में 5 करोड़ रुपये की अंगूठी लूटकांड का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने करोड़ों की इस अंगूठी को भी जब्त कर लिया जिसे लुटेरे लेकर फरार हो गये थे। इस मामले में गिरफ्तार लुटेरे वशीर ने पुलिस के सामने अंगूठी ले जाने और मुंबई में 10 करोड़ में बेचने की बात जैसी बातें स्वीकार की है।
वही गिरफ्तार बशीर का कहना है कि लूट के इस खेल में अंगूठी मालिक कुलवंत का मित्र चौबे भी शामिल है। SSP मनु महाराज ने बताया कि इस मामले में संलिप्पता साबित होने पर अंगूठी मालिक के मित्र को भी गिरफ्तार किया जा सकता है।
बता दे, कि नागेश्वर कॉलोनी के रहने वाले कुलवंत सिंह ने अपने मित्र बबन चौबे को अंगूठी दी थी। जिसे बबन चौबे ने मुश्ताक को दिखाया था। जिसके बाद इन लोगों में दोस्ती हो गई उसके बाद इस घटना को अंजाम दिया गया। इस मामले को जल्द खुलासा करने पर अंगूठी मालिक कुलवंत ने पटना पुलिस के एसएसपी मनु महाराज को धन्यवाद किया।