टॉपर्स घोटाला : लालकेश्वर प्रसाद पत्नी ऊषा सिन्हा के साथ वाराणसी में गिरफ्तार

Update: 2016-06-20 06:30 GMT
पटना : इंटर रिजल्ट घोटाला मामले में आरोपी बिहार बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष लालकेश्वर प्रसाद सिंह एवं पत्नी ऊषा सिन्हा को एसआइटी की टीम ने वाराणसी के एक होटल से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के साथ ही दोनों पटना लाये जाने के लिए कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

15 जून को इस टॉपर्स घोटाले में बिहार में एक निचली अदालत ने लालकेश्वर सिंह और उनकी पत्नी उषा सिंहा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। फोन रिकॉर्ड से लालकेश्वर सिंह और बच्चा राय के बीच बातचीत की पुष्टि हुई। बच्चा राय बिहार टॉपर्स घोटाले का मुख्य आरोपी है। माना जाता है कि पुलिस बच्चा राय को फिर रिमांड पर ले सकती है।

इस घोटाले की जांच कर रही एसआईटी ने बच्चा राय के करीबी नंदकिशोर राय को भी गिरफ्तार किया है। नंदकिशोर मुजफ्फरपुर स्थित बिहार विश्विविद्यालय में बच्चा राय का काम देखता था। इस बीच पुलिस ने बच्चा राय के कॉलेज के दफ्तर से एक पिस्तौल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

Similar News